उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधानसभा को संबोधित किया।

छठवां बजट भी मैं ही पेश करूँगा-मुख्यमंत्री:

  • आज विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन सीएम अखिलेश ने सदन का संबोधन किया।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, छठवां बजट भी वो ही पेश करेंगे।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र में सदस्यों की निष्ठाएं बदलती रहती हैं।
  • सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादियों ने जो भी सपने देखे उसे जमीन पर उतारा।
  • जिसके लिए उन्होंने लैपटॉप और एक्सप्रेस-वे का उदाहरण दिया।

भाजपा पर हमला, पूरे नहीं किये दिखाए सपने:

  • सीएम ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, भाजपा ने जो सपने दिखाए वह पूरे नहीं किये।
  • साथ ही अच्छे दिन और कालाधन मुद्दों पर भी उन्होंने भाजपा को घेरा।
  • उन्होंने केंद्र सरकार के नीति आयोग पर भी उँगली उठाई।
  • उन्होंने कहा कि, नीति आयोग बनने से राज्यों को नुक्सान हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नीति आयोग ने जो दिया उससे ज्यादा छीन लिया।

नए सीएम कार्यालय में जल्द बैठूँगा:

  • सीएम अखिलेश यादव ने संबोधन में कहा कि, हमारी योजनाओं में भ्रष्टाचार नहीं है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, समाजवादी सरकार ने नया सीएम ऑफिस बनवाया है।
  • जिसमें उन्होंने जल्द ही बैठने की बात भी कही।
  • सीएम ने सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं के नाम लिए, जिनमें समाजवादी पेंशन और कन्या विद्याधन प्रमुख रहीं।
  • साथ ही सीएम अखिलेश ने दावा किया कि, सपा ने तकनीक से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया है।
  • संबोधन में उन्होंने नोएडा के मोबाइल निर्माण हब बनने की बात भी कही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में आखिरी वक़्त में निवेश आ रहा है।
  • अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, उद्योगपतियों को हमारी सरकार पर भरोसा।
  • साथ ही सीएम ने जनता से उस सरकार को चुनने की अपील की, जो विकास करे।

बसपा को नहीं मिलेगा वोट:

  • बसपा पर हमला करते हुए सीएम अखिलेश ने कहा कि,  बसपा 10 साल पहले चुनाव जीती थी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, अब जाति के आधार पर बसपा को वोट नहीं मिलेगा।
  • सीएम ने आगे कहा कि, भाईचारा कमेटियां सिर्फ नाम की हैं, भाईचारा है नही।
  • वहीँ स्वामी प्रसाद के जाने को बसपा के लिए बड़ा नुक्सान बताया।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा की बुलंद आवाज बंद, मौर्य के जाने से बसपा की ताकत खत्म हो चुकी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें