[nextpage title=”cm akhilesh election program” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। इसी बीच समाजवादी पार्टी में मचे घमासान पर यह पूरी तरह से साफ़ हो चुका है कि, मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के रास्ते पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चुनाव प्रचार के कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं।

अगले पेज पर जानें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी:

[/nextpage]

[nextpage title=”cm akhilesh election program2″ ]

मुख्यमंत्री अखिलेश 19 जनवरी से करेंगे रैली:

  • समाजवादी पार्टी में बीते कई दिनों से जो घमासान मचा हुआ है।
  • उससे यह जाहिर हो चुका है कि, समाजवादी पार्टी में सपा प्रमुख और अखिलेश यादव के रास्ते अलग हो चुके हैं।
  • ज्ञात हो कि, समाजवादी पार्टी में बने दोनों गुट चुनाव आयोग में पार्टी की दावेदारी को लेकर पहुंचे थे।
  • हालाँकि, चुनाव आयोग ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि, पार्टी का सिंबल किसे मिलेगा।
  • वहीँ मुख्यमंत्री अखिलेश ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए 19 जनवरी से रैलियां करेंगे।
  • सीएम अखिलेश की पहली रैली सूबे के आगरा जिले में प्रस्तावित की गयी है।
  • रैली के कार्यक्रम के तहत अखिलेश खेमे की ओर से 19 हेलिकॉप्टर भी बुक करा लिए गए हैं।

डिंपल यादव होंगी स्टार प्रचारक:

  • मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव के तहत अपनी रैलियों के कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं।
  • सीएम अखिलेश 19 जनवरी से अपनी रैलियां शुरू करेंगे।
  • मुख्यमंत्री अखिलेश के प्रचार कार्यक्रम में उनकी पत्नी डिंपल यादव स्टार प्रचारक होंगी।

ये भी पढ़ें: ‘रसीद’ दिखाने वाले को मिलेगी ‘समाजवादी साइकिल’!

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें