उत्तर प्रदेश कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने सूबे की समाजवादी परिवार में चल रहे घमासान पर तंज कसा है, जिसके तहत उन्होंने कहा कि, इसका फायदा प्रदेश की जनता को होगा।

कुनबे की लड़ाई में उलझी सपा सरकार:

  • यूपी कांग्रेस के चीफ राज बब्बर ने समाजवादी परिवार में मचे घमासान पर तंज कसा है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, सपा सरकार कुनबे की लड़ाई में उलझ गयी है।
  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, इसका फायदा किसी पार्टी को नहीं प्रदेश की जनता को होगा।
  • साथ ही राज बब्बर ने एक अच्छी सरकार के गठन की भी बात कही।
  • यूपी कांग्रेस चीफ ने ये बातें नोएडा में कहीं, जहाँ ’27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा के तहत पहुंचे थे।
  • यहाँ जनसभा में उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ विकास किया है।
  • इसी विषय पर राज बब्बर ने आगे कहा कि, 2017 में कांग्रेस की सरकार बनी तो फिर विकास होगा।

सूबे की जनता को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाया जाता है:

  • राज बब्बर ने नोएडा में कहा कि, कांग्रेस ने इंडस्ट्री लगाने के लिए किसानों की जमीन ली और इंडस्ट्री लगायी भी।
  • अन्य सरकारों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, अन्य सरकारों ने नोएडा से सिर्फ पैसे ही लूटे हैं।
  • राज बब्बर ने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता को धर्म-जाति के नाम पर लड़ाया जाता है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें