उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने जौनपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत की।

सपा बसपा जातिवादी राजनीति करती है:

  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह मुन्ना ने जौनपुर में एक सभा को संबोधित किया।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, सपा और बसपा जातिवादी राजनीति करते हैं।
  • जिससे विकास कार्यों में बाधा पड़ रही है।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा सिर्फ वादा करने वाली पार्टी ही है।
  • उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी ने अनेक वादे किये हैं, लेकिन धरातल पर एक भी नहीं है।
  • कांग्रेस नेता ने ये भी कहा कि, झूठे वादों से देश का भला नहीं होने वाला है।

कांग्रेस धर्म और जाति से उठकर बात करती है:

  • जौनपुर के पॉलिटेक्निक चौराहे पर कांग्रेस नेता अरुण कुमार सिंह ने जनसभा को संबोधित किया।
  • जहाँ उन्होंने कहा कि, कांग्रेस धर्मं और जाति से उठकर बात करती है।
  • कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, उनकी पार्टी तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने का काम करती है।
  • उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष की किसान यात्रा को इसका उदाहरण बताया।
  • इसी विषय पर आगे बोलते हुए कहा कि, राहुल आम जनता से मिल रहे हैं और जनतंत्र की बहाली के लिए प्रयास कर रहे हैं।
  • उन्होंने एक बार फिर से पीएम पर हमला बोलते हुए कहा कि, मोदी को जनता ने विशाल बहुमत दिया।
  • लेकिन मोदी के वादों की शाम अब दिखाई देने लगी है।
  • उन्होंने आगे ये भी कहा कि, कांग्रेस ने 60 सालों तक देश को बांधे रखा था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें