कांग्रेस की ’27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा सोमवार को सूबे के नोएडा पहुंची, जहाँ कांग्रेस नेताओं ने यात्रा के मद्देनजर जनसभा को संबोधित किया।

भारत में हिन्दू-मुसलमान एक हैं:

  • यूपी कांग्रेस की ’27 साल, यूपी बेहाल’ यात्रा सोमवार को नोएडा पहुंची।
  • जहाँ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जनसभा को संबोधित किया।
  • खुर्शीद से पहले कांग्रेस नेता और पार्टी के यूपी चीफ राज बब्बर ने जनसभा को संबोधित किया था।
  • सलमान खुर्शीद ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत में हिन्दू-मुसलमान एक हैं।
  • कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, हिन्दू-मुसलमान के बीच कोई बंटवारा नहीं है और दोनों ने ही देश के लिए कुर्बानी दी है।
  • प्रदेश का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, यही हाल उत्तर प्रदेश का है, यहाँ भी हिन्दू-मुस्लिम एक हैं।
  • आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरा प्रदेश नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसा होगा।
  • कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि, कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का हमें दुःख है।
  • सलमान खुर्शीद ने आगे कहा कि, भाजपा कश्मीर समस्या पर हमसे परामर्श नहीं लेती है।
  • कांग्रेस नेता ने हर समस्या में सरकार का साथ देने की बात कही।
  •  यात्रा में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और प्रमोद तिवारी आदि शामिल रहे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें