उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने अपने फेसबुक वॉल पर एक विवादित पोस्टर शेयर किया है, जो प्रदेश की समाजवादी सरकार पर केन्द्रित है।

सपा प्रमुख को बनाया धृतराष्ट्र:

  • उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता हसीब अहमद ने अपनी फेसबुक वॉल पर विवादित पोस्टर शेयर किया गया है।
  • जिसमें सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव को धृतराष्ट्र बताया गया है।
  • वहीँ कैबिनेट में फिर से मंत्री बने गायत्री प्रजापति को भ्रष्ट बताया गया है।
  • गौरतलब है कि, कैबिनेट में गायत्री की वापसी के बाद से सपा का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है।
  • पोस्टर में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की आँखों पर पट्टी बंधी दिखाई गयी है।
  • साथ ही उनके ठीक नीचे गायत्री प्रजापति की तस्वीर लगी है।
  • पोस्टर के बैकग्राउंड में खनन करते हुए दिखाया जा रहा है।
  • साथ ही पोस्टर में नीचे ’27 साल, यूपी बेहाल’ लिखा हुआ है।

पहले भी कई विवादित पोस्टरों को लगा चुका है ये कार्यकर्ता:

  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख को एक विवादित पोस्टर में धृतराष्ट्र बताने वाले हसीब का यह पहला विवादित पोस्टर नहीं है।
  • हसीब इससे पहले भी कई विवादित पोस्टरों को अंजाम दे चुके हैं।
  • साथ ही हसीब कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों में से एक हैं।
  • हाल ही में एक विवादित पोस्टर में हसीब ने प्रियंका गाँधी को दुर्गा का रूप बताया था।
  • इसके अलावा राहुल गाँधी की किसान यात्रा के समय राहुल को पोस्टर में अर्जुन का अवतार दिखाने वाले भी हसीब ही थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें