उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक विवादित पोस्टर जारी किया है।

शीला दीक्षित को बताया, ‘विकास की देवी’:

  • यूपी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूबे के विधानसभा चुनाव के तहत एक विवादित पोस्टर जारी किया है।
  • जिसमें कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित को विकास की देवी बताया गया है।
  • साथ ही पोस्टर में कांग्रेस सुनामी का भी जिक्र किया गया है, जिसमें सूबे के विपक्षी दल बहते हुए नजर आ रहे हैं।
  • कांग्रेस के इस पोस्टर से सूबे की राजनीति में में नया विवाद खड़ा हो गया है।
  • यह पोस्टर गोरखपुर के शास्त्री चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने इकठ्ठा होकर जारी किया।
  • विवादित पोस्टर में एक स्लोगन भी लिखा गया है, “शीला दीक्षित की सुनामी में, डूब गए जनविरोधी, विकास विरोधी, अहंकारी पानी में”।
  • पोस्टर में 27 साल यूपी बेहाल का भी जिक्र किया गया है।
  • इसके अलावा पोस्टर में नीचे की तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुलायम सिंह यादव, मायावती, असुद्दीन ओवैसी को सुनामी में बहते हुए दिखाया है।
  • दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कुर्सी पर हताश बैठा दिखाया गया है।
  • पोस्टर में शीला दीक्षित के अलावा गुलाम नबी आजाद, राजबब्बर और संजय सिंह भी दिखाई दे रहे हैं।
  • पोस्टर जारी करने वाले कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन ने कहा कि, वो किसी भी प्रकार के विवाद से नहीं डरते हैं, लोकतंत्र सबको अपनी बात रखने का हक़ देता है।
  • उन्होंने कहा कि, शीला दीक्षित विकास की देवी हैं जो दिल्ली की तर्ज पर यूपी का विकास करेंगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें