कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संदेश यात्रा शनिवार को प्रारम्भ हो चुकी है। पूर्व सांसद तथा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश यादव ने पार्टी कार्यालय से राहुल की यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवानी किया। इस दौरान रामनरेश ने कहा कि कांग्रेस और राहुल हमेशा से ही किसानों के हितों के लिए संघर्ष करते रहें हैं। कांग्रेस हमेशा से किसानों के साथ खड़ी रही है।

  • संदेश यात्रा का मकसद राहुल के संदेश को आजमगढ़ के जन-जन तक पहुंचाना है।
  • इससे पहले राहुल किसान यात्रा के जरिये पूरे प्रदेश को मथ चुके हैं।
  • देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा कर चुके राहुल गांधी ने खाट सभा में किसानों से मिलकर उनका दुख दर्द सुना।
  • इसके साथ ही उनकी समस्याओं के लिए केन्द्र सरकार से संघर्ष का एलान भी किया।
  • कांग्रेस जिलाध्यत्र ने कहा कि संदेश यात्रा जिले के हर कोने तक पहुंचेगी।
  • जिले के कोने-कोने में राहुल के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

10 दिनों में कर्जा माफः

  • राहुल ने कहा कि अगर 2017 में कांग्रेस सरकार बनी तो किसानों का कर्ज 10 दिनों में माफ कर दिया जाएगा।
  • इसके साथ ही बिजली का बिल हाफ और किसानों की उपज का उचित मूल्य भी दिया जाएगा।
  • इस दौरान कांग्रेस के कई आला नेता और कार्यकर्ता यहां मौजूद रहें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें