भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर समाजवादी सरकार पर निशाना साधा है।

सपा सरकार की कार्रवाई को नकारा:

  • यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने सपा सरकार पर निशाना साधा है।
  • उन्होंने कहा कि ये काफी परेशान करने वाला है साथ ही उन्होंने अखिलेश सरकार की कार्रवाई को नकारा।
  • कांग्रेस मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने कहा कि, उत्तर प्रदेश में अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं।
  • वहीँ सूबे की मौजूदा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, सरकार ने प्रदेश के लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाये हैं।

सोनिया गाँधी रिकवर कर रही हैं:

  • यूपी कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने लॉ एंड आर्डर के मुद्दे पर सपा सरकार पर निशाना साधा।
  • यूपी में हो रहे अपराधों के लिए उन्होंने मौजूदा सरकार की लचर सुरक्षा नीतियों को जिम्मेदार बताया।
  • वहीँ रोड शो के दौरान कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी की तबियत बिगड़ने के सवाल पर शीला दीक्षित ने जवाब दिया कि, एसी में बार-बार अन्दर बाहर आने जाने से उनकी तबियत बिगड़ गयी थी।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी की सेहत में सुधार है और वो रिकवर कर रही हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें