उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का पहला चरण 11 फरवरी से शुरू हो रहा है, वहीँ चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों को छोड़कर सभी दलों ने लगभग अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस में जल्द हो सकती है घोषणा:

  • यूपी चुनाव में अब लगभग एक महीने का समय बचा हुआ है।
  • जिसके मद्देनजर सभी राजनैतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं।
  • वहीँ प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर करीब-करीब सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
  • हालाँकि, कांग्रेस की ओर से पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा कर दी गयी है।
  • सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस जल्द ही अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर सकती है।
  • कांग्रेस के यूपी चीफ राज बब्बर ने शुक्रवार को कहा था कि, पार्टी आगामी 10 दिनों के भीतर प्रत्याशी घोषित कर सकती है।
  • इसके अलावा भाजपा ने अभी तक अपने सरे पत्ते छुपाकर रखे हुए हैं।
  • पार्टी की ओर से न ही अब तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गयी और न ही मुख्यमंत्री के चेहरे की।

कांग्रेस में तय हुए प्रत्याशियों के नाम, घोषणा जल्द:

  • सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने यूपी चुनाव के मद्देनजर तीन चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
  • ज्ञात हो कि, यूपी चुनाव में ऐसा माना जा रहा है कि, कांग्रेस गठबंधन कर सकती है,
  • लेकिन सूत्र बताते हैं कि, पार्टी 403 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेगी।

ये भी पढ़ें: भाजपा की ‘चुनावी नैया’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भरोसे!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें