उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गाँधी ने देवरिया से दिल्ली तक ‘किसान यात्रा’ निकाली थी, जिसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के यूपी कार्यालय में कांग्रेस के नेताओं की शाम बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई।

किसान यात्रा बनी ‘राहुल सन्देश यात्रा’:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए निकाली गयी किसान यात्रा के दोनों चरण पूरे हो चुके हैं।
  • जिसके चलते शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पार्टी के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई।
  • मीटिंग में पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव के तहत टिकट बिक्री पर भी चर्चा की गयी।
  • साथ ही मीटिंग में किसान यात्रा का नाम बदलकर राहुल सन्देश यात्रा कर दिया गया है।

यूपी के 75 जिलों में जाएगी राहुल सन्देश यात्रा:

  • उत्तर प्रदेश के चुनाव के चलते राहुल गाँधी ने किसानों के मुद्दे को लेकर किसान यात्रा निकाली थी।
  • जिसके बाद किसान यात्रा को राहुल सन्देश यात्रा में बदल दिया गया है।
  • इस यात्रा में भी वही मुद्दे होंगे जो किसान यात्रा के थे।
  • राहुल सन्देश यात्रा में करीब 13 से 17 सीटर गाड़ियाँ 75 जिलों में चलेगी।
  • यात्रा 13 अक्टूबर से शुरू हो सकती है।
  • 13 की सुबह सभी गाड़ियाँ जिला मुख्यालय पर पहुंचेंगी।
  • यात्रा के साथ ही करीब 75 आब्जर्वर भी भेजे जायेंगे।
  • ये सभी आब्जर्वर हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, दिल्ली और हैदराबाद से होंगे।
  • इसके अलावा जोनल इंचार्ज हर जिले में एक-एक सफ्ताह गुजारेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें