[nextpage title=”alliance ” ]

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस-सपा के गठबंधन के साथ ही अब ये कयास तेज हो गए हैं कि प्रियंका गाँधी और डिम्पल यादव साथ-साथ चुनाव प्रचार करेंगी। प्रियंका अभी तक अमेठी-रायबरेली के अलावा अन्य जगहों पर प्रचार नहीं की हैं। हालाँकि राज बब्बर प्रियंका को चुनाव प्रचार में उतरने के प्रति आश्वस्त दिखाई दिए हैं। गठबंधन के पहले रात के करीब 1 बजे प्रियंका गाँधी ने डिम्पल यादव को फोन किया था।

अगले पेज पर जाने, प्रियंका गाँधी ने क्या कहा..

[/nextpage]

[nextpage title=”alliance ” ]

प्रियंका गांधी ने निभाई गठबंधन में अहम भूमिका :

  • बीते दिन ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच यूपी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान किया है।
  • दोनों पार्टियों ने साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी।
  • हालाँकि सूत्रों से पता चला है कि इस गठबंधन के होने के पीछे प्रियंका गाँधी ने एक अहम भूमिका निभाई है।
  • गठबंधन होने से पिछली रात करीब 1 बजे अखिलेश की पत्नी डिम्पल के पास प्रियंका का फोन आया था।
  • उन्होंने फोन पर कहा कि अखिलेश का फोन बंद आ रहा है और उन्हें अखिलेश से बात करनी है।
  • हालाँकि अखिलेश ने कांग्रेस से कहा हुआ था कि गठबंधन के बारे में बात वे डिम्पल से कर सकते है।

प्रियंका-डिम्पल की बात होने से ही हुआ गठबंधन :

  • खबर है कि डिम्पल और प्रियंका के बीच काफी देर तक इस मुद्दे पर बात हुई।
  • इसके बाद ही गठबंधन पर मोहर लगाते हुए इसका औपचारिक ऐलान किया गया था।
  • हालाँकि एक समय तो ऐसा लग रहा था कि गठबंधन नहीं होगा।
  • समाजवादी पार्टी लगातार कांग्रेस को अपने मन मुताबिक सीट देने पर ही अड़ी हुई थी।
  • मगर डिम्पल और प्रियंका की बातचीत ने गठबंधन पर सभी की सहमति बनायी।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें