उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार के मंत्रियों ने चार साल में पॉकेट मनी के तौर पर करीब 8.78 करोड़ रूपये खर्च किये हैं।

अरुण कुमार कोरी 22.93 लाख खर्च के साथ पहले नंबर पर:

  • यूपी सरकार के मंत्रियों ने चार साल में करीब 8.78 करोड़ रुपये पॉकेट मनी के तौर पर खर्च किये हैं।
  • जिनमें संस्कृति राज्यमंत्री अरुण कुमार कोरी 22.93 लाख रुपये के खर्च के साथ सूची में पहले नंबर पर हैं।
  • वहीं सपा सरकार के सबसे विवादित नेता और नगर विकास मंत्री आजम खान सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
  • आजम खान ने करीब 22.86 लाख रुपये खर्च किये हैं।

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने नहीं ली पॉकेट मनी:

  • पॉकेट मनी के तौर पर लाखों खर्च करने वाले मंत्रियो की फेहरिस्त काफी लम्बी है।
  • दिलचस्प बात ये है कि, सूबे के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बतौर पॉकेट मनी एक भी रुपया नहीं लिया है।
  • इस बात का खुलासा विधानसभा के सत्र में तब हुआ, जब 23 अगस्त को भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश खन्ना ने मंत्रिमंडल के सदस्यों का पॉकेट मनी खर्च पूछा था।
  • जिसके जवाब में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मार्च 2012 से मार्च 2016 तक 72 मंत्रियों के नाम की सूची जारी की।
  • गौरतलब है कि, सूची में उन मंत्रियों के नाम भी हैं, जो अब कैबिनेट का हिस्सा भी नहीं हैं।
  • मुख्यमंत्री ने लिखित में जवाब में कहा है कि, मंत्रियों को प्रदेश में दौरा करने के लिए 2500 रुपये प्रतिदिन पॉकेट मनी मिलती है।
  • वहीँ सूबे के बाहर के दौरे पर 3000 रुपये प्रतिदिन की पॉकेट मनी मिलती है।
  • यह सुविधा कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री के लिए उपलब्ध है।

पॉकेट मनी सूची के शीर्ष मंत्री (10 लाख से ऊपर खर्च):

मंत्री—कुल व्यय:

  • अरुण कुमारी कोरी—22,93,800
  • आजम खां—22,86,620
  • कैलाश चौरसिया—22,85,900
  • शिव कुमार बेरिया (पूर्व मंत्री)—21,93,900
  • अरविंद सिंह गोप—21,87,900
  • जगदीश सोनकर—21,53,000
  • शाहिद मंजूर—21,25,400
  • राम करन आर्य—21,08,800
  • कमाल अख्तर—20,58,200
  • ओम प्रकाश सिंह—20,51,200
  • राम मूर्ति वर्मा—20,34,600
  • फरीद महफूज किदवई—20,05,587
  • विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह—19,74,955
  • अभिषेक मिश्र—18,94,103
  • मानपाल सिंह—18,86,600शंखलाल मांझी—18,48,000
  • राम सकल गूर्जर—18,35,423
  • सुरेंद्र सिंह पटेल—18,30,400
  • भगवत शरण गंगवार (पूर्व मंत्री)—18,17,800
  • रामपाल राजवंशी—17,06,500
  • इकबाल महमूद—16,80,000
  • पारसनाथ यादव—16,40,200
  • राममूर्ति वर्मा—16,31,200
  • राजा महेंद्र अरिदमन सिंह (पूर्व मंत्री)—15,89,700
  • विजय बहादुर पाल—15,25,000
  • डॉ. शिव प्रताप यादव—15,16,764
  • महबूब अली—15,10,100
  • दुर्गा प्रसाद यादव—15,08,430
  • रियाज अहमद—14,94,900
  • नितिन अग्रवाल—14,88,200
  • वसीम अहमद—14,72,400
  • अंबिका चौधरी (पूर्व मंत्री)—14,69,055
  • बलराम यादव—14,65,340
  • मूल चंद्र चौहान —14,65,150
  • नरेंद्र सिंह वर्मा—14,64,352
  • राजीव कुमार सिंह—14,12,000
  • राजेंद्र सिंह राणा (पूर्व मंत्री)—13,92,226
  • मनोज कुमार पांडेय (पूर्व मंत्री)—13,72.050
  • राज किशोर सिंह—13,59,100
  • आलोक कुमार शाक्य (पूर्व मंत्री)—12,78,000
  • गायत्री प्रसाद प्रजापति—12,74,600
  • विजय कुमार मिश्र—12,22,900
  • राम गोविंद चौधरी—11,06,750
  • नरेंद्र सिंह यादव (पूर्व मंत्री)—10,47,800
  • चितरंजन स्वरूप (पूर्व मंत्री)—10,16,800
  • नारद राय—10,10,871।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें