उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नयी टीम ने आज सूबे की राजधानी लखनऊ में कैम्पेन कमेटी की बैठक संपन्न हुई, जिसके बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस की।

गुलाम नबी आजाद की प्रेस कांफ्रेंस की:

  • यूपी कांग्रेस की नयी टीम ने आज पार्टी में कैम्पेन कमेटी की बैठक की।
  • जिसके बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस की।
  • प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने जानकारी दी कि, आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लखनऊ कार्यक्रम और वाराणसी कार्यक्रम काफी सफल रहे।
  • कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी के रोड शो की याद दिलाते हुए कहा कि, रोड शो में महिलाओं ने भी बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी थी।
  • गुलाम नबी आजाद ने अपने संबोधन में वाराणसी की जनता को धन्यवाद कहा।
  • उन्होंने आगे जानकारी दी कि, पार्टी का 21 अगस्त से नया कार्यक्रम होगा, जिसके लिए पार्टी दो ग्रुप बनाएगी।
  • ये दोनों ग्रुप पूरे राज्य के सभी जिलों को कवर करेंगे।

सूबे में नहीं है क़ानून व्यवस्था:

  • कांग्रेस पार्टी की नयी टीम द्वारा आज प्रेस कांफ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गयी।
  • इस दौरान गुलाम नबी आजाद ने कांफ्रेंस में कहा कि, पिछले 27 सालों में सपा-बसपा-भाजपा सूबे में सरकार बना चुके हैं।
  • उन्होंने सपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, सपा के राज में प्रदेश में गुंडाराज है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में कानून नाम की व्यवस्था नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें