सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के आवास पर चल रही कोर ग्रुप की बैठक समाप्त हो गई है। मुलायम के आवास पर हुई बैठक में समाजवादी पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की गयी। पारिवारिक विवाद से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सपा अब महागठबंधन की संभावनाओं पर संजीदगी से विचार कर रही है।

  • महागठबंधन की संभावनाओं पर सपा प्रमुख ने कई दलों के बड़े नेताओं से फोन पर चर्चा की।
  • सूत्रों के मुताबिक मुलायम सिंह ने रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह से इस विषय पर लम्बी बातचीत की।
  • मुलायम ने आज कई दलों के बड़े नेताओं से संपर्क किया।
  • माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी चुनाव से पहले कई दलों के साथ गठबंधन कर सकती है।

 

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें