उत्तर प्रदेश में चौथ चरण के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे है। गुरूवार को प्रदेश में 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं सभी राजनीतिक दल आगामी चरणों के चुनाव के लिए प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में बीजेपी के शीर्ष नेता व गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी प्रदेश अध्य़क्ष केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश में 10 चुनावी जनसभाएं संबोधित करेंगे।

चुनावी जनसभा कार्यक्रम

राजनाथ सिंह

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी के दौरे पर है, वह यहां चार जनसभाएं संबोधित करेंगे।
  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहली जनसभा फैजाबाद में 12 बजे संबोधित करेंगे।
  • इसके बाद वह आजमगढ़ के लालगंज में 1.30 बजे जनता से वोट की अपील करेंगे।
  • फिर गृहमंत्री आजमगढ़ के तरवा मेहनगर में 2.40 बजे जनसभा संबोधित करेंगे।
  • आखिरी में उनका गोरखपुर में 3.35 बजे जनसभा कार्यक्रम तय है।

केशव प्रसाद मौर्या

  • केशव प्रसाद मौर्य आज प्रदेश में 6 जनसभाएं संबोधित करेंगे।
  • उनकी पहली जनसभा मिर्जापुर के जमालपुर मे 11 बजे होगी।
  • इसके बाद वह 11.50 बजे मड़िहान में जनसभा संबोधित करने पहुंचेंगे।
  • फिर उनकी 1 बजे मझवां और 1.55 बजे घंटाघर जनसभा होगी।
  • आखिरी में केशव प्रसाद भटपुरा के जौनपुर में 3 बजे और शाहगंज में 3.45 बजे जनसभा संबोधित करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें