उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी विरोधियों पर काफी हमलावर हो चुकी है। बीजेपी लगातार सपा और कांग्रेस गठबंधन की नाकामियों को निशाना बना रही है। साथ ही बसपा को पत्थर वाली सरकार बताकर हमला कर रही है।

सपा कांग्रेस का गठबंधन नहीं ठगबंधन

  • केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को संतकबीरनगर के चुनावी दौरे पर थे।
  • उन्होंने यहां विरोधियों पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार का विकास जमीन पर दिखाई नहीं देता।
  • इनकी सरकार में मंत्रियों नेताओं में भ्रष्टाचार व आपराधिक मामले है।
  • उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस का गठबंधन नहीं ठगबंधन है।
  • बसपा के शासन में भी प्रदेश में खुब भ्रष्टाचार हुआ।
  • उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के शासन काल में किसानों का भला नहीं हुआ।

बीजेपी के दावे

  • गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनते ही किसानों को बिना ब्याज कर्ज देंगे।
  • साथ ही कहा कि बेरोजगारों के लिए 20 हजार करोड़ का पैकेस दिया जाएगा।
  • उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी न सही, लेकिन सबको हुनरमंद जरूर बनाएंगे।
  • बेटियों के पैदा होने पर 50 हजार का बांड फिक्स किया जाएगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें