उत्तर प्रदेश की समाजवादी सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘मुलायम सन्देश यात्रा’ शुरू कर दी है, जो चुनाव से पहले प्रदेश की जनता को पार्टी द्वारा किये गए कामों से अवगत कराएगी।

sandesh yatra

सपा के लिए आज ऐतिहासिक दिन:

  • मुलायम सन्देश यात्रा के दौरान सीएम अखिलेश ने पार्टी कार्यकर्ताओं का संबोधन किया।
  • उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के लिए आज ऐतिहासिक दिन है।
  • सीएम ने आगे कहा कि, 5 महीने के मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश में 5 साल मिलेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी के लोगों ने जमीन पर ज्यादा काम किया।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, प्रदेश में दूसरे दल के लोग भी यात्रा कर रहे हैं।
  • उन्होंने सरकार के काम गिनाते हुए कहा कि, 55 लाख महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं।
  • सीएम ने ये भी कहा कि, साड़ी बांटते थे तो, झगड़ा हो जाता था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, साड़ी के लिए रंग, पसंद जरुरी होती है।
  • इसलिए साड़ी की जगह समाजवादी पेंशन दे रहे हैं।
  • उन्होंने लैपटॉप वितरण का भी जिक्र किया।
  • सीएम अखिलेश ने कहा कि, समाजवादियों ने 18 लाख लैपटॉप बांटकर दिखाए।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसानों के साथ नौजवानों का भी सरकार ने ख्याल रखा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकार के जितने काम हैं, उनका प्रचार कम हुआ है।

sandesh yatra

भाजपा और बसपा पर निशाना:

  • सन्देश यात्रा की शुरुआत के संबोधन में सीएम अखिलेश ने भाजपा और बसपा पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, अच्छे दिन की बात करने वालों ने मेट्रो नहीं बनायी।
  • सीएम अखिलेश ने आगे कहा कि, पीएम के संसदीय क्षेत्र में हम मेट्रो बनवा रहे हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विरोधी सपा सरकार के विकास से घबराये बैठे हैं।
  • बसपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि, बसपा के हाथी खड़े वाले खड़े हैं, और बैठे वाले बैठे हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें