पिछले दिनों मुलायम कुनबें में मचे घमासान में सीएम अखिलेश यादव को जिस तरह से एक बाद एक शिकस्त झेलनी पड़ रही है उसके बाद अब अखिलेश यादव भी आगे बढ़ जाने के मूड में हैं। यूं तो मुलायम सिंह यादव पार्टी और परिवार के मुखिया हैं, परिवार एवं पार्टी का प्रत्येक सदस्य उनका सम्मान करता है और उनके मुंह से निकली हर एक बात आदेश की तरह होती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में मुलायम ने जिस तरह से बेटे अखिलेश के हर फैसले को पलटा है। उसके बाद सपा परिवार में वर्चस्व की एक नई जंग छिड़ गयी है।

  • पहले तो मुलायम ने अखिलेश यादव को सपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया।
  • उसके बाद जिन गायत्री प्रजापती को सीएम ने बर्खास्त किया था उन्हें भी मुलायम के दबाव में वापस लेना पड़ा।
  • मामला यहीं नहीं रूका, शिवपाल ने यूथ विंग के चारों प्रदेश अध्यक्षों पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
  • अखिलेश की टीम के एक-एक वफादार को चुन-चुन कर पार्टी से या तो निकाल दिया गया या फिर उनका कद कम कर दिया गया।
  • इतना सब होने के बाद अब अखिलेश यादव ने भी बगावती तेवर अपना लिया है।
  • अखिलेश अब पिता मुलायम और चाचा शिवपाल सिंह को खुली चुनौती दे रहें हैं।
  • जिन युवा नेताओं को सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप में बाहर किया गया था।
  • उन्हीं युवा नेताओं को अखिलेश ने अपने गले से लगाया है।
  • इन नेताओं के सपा दफ्तर में जाने पर रोक लगायी गयी तो सीएम ने इनके लिए नये ठिकाने का इंतजाम भी कर दिया।

Akhilesh Yadav janeshwar mishra trust

जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट बनेगा टीम अखिलेश का नया अड्डा!

टीम अखिलेश का नया अड्डाः

  • अखिलेश यादव ने आज 7 बंदरिया बाग स्थित जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट के कार्यालय का उद्घाटन किया।
  • यहां पार्टी से बाहर किये गये तमाम युवा नेताओं के साथ सीएम अखिलेश यादव ने बैठक भी की।
  • अखिलेश यादव खुद इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और मंत्री राजेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष हैं।
  • जनेश्वर मिश्रा ट्रस्ट दफ्तर में अखिलेश यादव और मंत्री राजेन्द्र चौधरी के कमरे बनाये गये हैं।
  • इनके अलावा सपा सचिव एसआरएस यादव का भी कमरा बनाया गया है।
  • बताया जा रहा है कि इस नए दफ्तर में एक हेल्पलाइन सेंटर भी बनाया जा रहा है।
  • पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इसके जरिये सीधे अखिलेश यादव से जुड़ सकता है।
  • अखिलेश यादव के इस कदम को मुलायम सिंह यादव के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

समाजवादी पार्टी में अब नहीं बचा कोई समाजवादी, टीम अखिलेश पर बैन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें