[nextpage title=”sharad yadav” ]

केन्द्र की मोदी सरकार को घेरने के चक्कर में जनता दल यूनाइटेड के नेता शरद यादव खुद ही निशाने पर आ गए हैं। शरद यादव ने यह विवादित बयान कानपुर के घाटमपुर में जेडीयू की जनसभा से पहले सर्किट हाउस में दिया। जेडीयू नेता शरद यादव ने शिव भक्तों पर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद चारों तरफ उनकी आलोचना हो रही है।

योगी आदित्यनाथ ने शरद यादव के बयान को बताया ‘हास्यास्पद’!

किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी पार्टीः

  • उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन पर शरद ने कहा कि जदयू, समाजवादी पार्टी या किसी और पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
  • सपा को  बिहार में परख चुके हैं इसलिए किसी सूरत में उसके साथ गठबंधन नहीं होगा।
  • शरद यादव ने कहा कि सपा यूपी में विकास का ढिंढोरा पीट रही है लेकिन कानून व्यवस्था कायम किए बिना सब बेमानी है।
  • बुलंदशहर गैंगरेप की निंदा करते हुए कहा  इस घटना के बाद सरकार और पुलिस दोनों का इकबाल कम हुआ है।

अगले पेज पर जानिए, क्या हैं विवादित बोल?

[/nextpage]

[nextpage title=”sharad yadav 2″ ]

  • दरअसल, कानपुर में जेडीयू की रैली के लिए पहुंचे शरद यादव ने कहा कि देश में बेरोजगारी बढ़ी है।
  • जिसका उदाहरण कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से साफ-साफ देखा जा सकता है।
  • शरद ने कहा कि कांवड़ियों की भीड़ देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देश में कितनी बेरोजगारी है।
  • जदयू नेता ने कहा कि अगर रोजगार होता तो कांवड़ियों की इतनी बड़ी तादाद सड़कों पर न होती।
  • शरद यादव ने कहा कि नौकरियां देने का वादा कर बीजेपी केंद्र में आई, लेकिन वह ये वादा पूरा नहीं कर सकी।
  • उन्होने कहा कि सड़कों पर बढ़ती कांवड़ियों की संख्या देश में बढ़ती बेरोजगारी का बेहतरीन उदाहरण है।

शरद यादव ने कहा, ‘कश्मीर में कर्फ्यू केंद्र और राज्य सरकार की लचर नीतियों का परिणाम’!

धर्मगुरुओं ने किया विरोधः

  • शरद यादव के इस बयान से भोलेनाथ में आस्था रखने वाले भक्तों के साथ ही हिन्दु धर्मगुरु भी नाराज हैं।
  • सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्र नंद, अखाड़ा परिषद के नरेंद्र गिरि ने इस बयान पर आपत्ति जताई है।
  • आत्मानंद ब्रह्मचारी, हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणी ने इस बयान पर विरोध दर्ज करवाया है।
  • सावन के महीने में शिव भक्त जलाभिषेक के लिए निकलते हैं और यह परंपरा सालों से चली आ रही है।
  • ऐसे में भक्तों को बेरोजगार बता कर शरद यादव बुरी तरह से घिर गए हैं।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें