कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की किसान यात्रा शनिवार को महोबा के बाद झांसी पहुंची।

झांसी में किया ‘रोड शो’:

  • उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के तहत राहुल गाँधी किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
  • राहुल गाँधी की यात्रा शनिवार को पहले महोबा पहुंची।
  • जिसके बाद यात्रा यहाँ से झांसी के लिए रवाना हो गयी।
  • झांसी पहुंचकर राहुल गाँधी ने यात्रा के मद्देनजर रोड शो किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर साधा निशाना:

  • यूपी चुनाव के मद्देनजर राहुल गाँधी ने शनिवार को झांसी में रोड शो किया।
  • इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आम जनता से मिलकर उनका हाल-चाल पूछा।
  • वहीँ रोड शो में राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, पीएम ने अलग-अलग लोगों से अलग-अलग वादे किये थे।
  • किसी को नौकरी, किसी को 15 लाख देने का वादा किया था।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
  • वहीँ पीएम पर उन्होंने 15 सबसे अमीर लोगों के कर्ज माफ़ करने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने इसी पर आगे कहा कि, पीएम गरीबों का कर्ज माफ़ क्यों नहीं करते हैं।
  • राहुल गाँधी ने ये भी कहा कि, हमारी सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ़ कर देंगे।
  • साथ ही किसानों के मांग पत्र को मोदी तक पहुँचाने की बात भी राहुल गाँधी ने कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें