भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा सुप्रीमो पर आये दिन किसी न किसी प्रकार का हमला करते रहते हैं।

कांशीराम की मौत पर खड़ा किया सवाल:

  • भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर से मायावती के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस बार बसपा के संस्थापक कांशीराम की मौत पर सवाल खड़े किये हैं।
  • इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यूपी में भाजपा की सरकार आई तो कांशीराम की मौत की जांच करायी जाएगी।
  • जिससे उनकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।
  • भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये बातें सूबे के जालौन में पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य लोकतांत्रिक बहुजन मंच के मंडलीय सम्मेलन में शामिल होने झांसी जा रहे थे।

उरई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत:

  • झांसी से पहले स्वामी प्रसाद उरई के सर्किट हाउस पहुंचे।
  • जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य लोकतांत्रिक बहुजन मंच के माध्यम से प्रदेश के मंडलों में सम्मेलन कर प्रचार में जुटे हैं।
  • जिसके तहत वो सूबे के दलितों के वोट बैंक को मजबूत कर सकें।
  • जिससे 2017 में भाजपा को जीत दिलाने में भूमिका अदा कर सकें।
  • उरई में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि, जबसे बसपा छोड़ी है, उसका स्तर गिरने लगा है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, पार्टी अब प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें