उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी सरकार पर हमला बोला है, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, मुख्यमंत्री अक्षम साबित हुए हैं

सीएम ने जनता का विश्वास तोड़ा है:

  • यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा सरकार हमला किया है।
  • केशव मौर्य ने कहा कि, सपा सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा पर आरोप मढ़ देती है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सच्चाई ये है कि, सीएम अखिलेश अक्षम साबित हुए हैं और उन्होंने जनता का भरोसा तोड़ा है।
  • मौर्य ने इसी विषय पर आगे कहा कि, सपा सरकार अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा आरोप लगाना छोड़े।
  • उन्होंने सीएम अखिलेश को कुर्सी छोड़ने की तैयारी करने को भी कहा।
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, अखिलेश अपनी सभी योजनाओं की असफलता के लिए भाजपा पर आरोप लगाते हैं।
  • जिसमें उन्होंने सपा परिवार में झगड़े, स्वास्थ्य सेवाओं का ठप होना, ध्वस्त कानून-व्यवस्था सभी पहलु गिनाये।
  • प्रदेश की जनता ने सपा को पूर्ण बहुमत देकर कानून का राज कायम करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के लिए पूरी ताकत सौंपी थी।
  • लेकिन सीएम अखिलेश ने अक्षमता के चलते सूबे की जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाई है।
  • उन्होंने समाजवादी जहाज डूबने की बात भी कही।

राहुल पर भी हमला:

  • केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की किसान यात्रा पर भी हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, राहुल हवाई बयानबाजी करने के बजाय धरातल पर कुछ काम करें।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, सुर्ख़ियों में बने रहने के पीके के नुस्खे के चलते कुछ होने वाला नहीं है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें