उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की अंदरूनी कलह पर हमला किया है।
समाजवादी पार्टी की अराजकता से भाजपा उत्साहित:
- यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा की कलह पर हमला किया।
- उन्होंने यह बातें प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहीं।
- प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, समाजवादी पार्टी की अराजकता से भाजपा उत्साहित है।
- उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी परिवार के चाचा और मुख्यमंत्री की अराजकता पर रोक लगनी चाहिए।
जनता के धन की लूट के बंटवारे को लेकर हो रहा झगड़ा:
- यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर गंभीर आरोप लगाये।
- उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जनता के धन की लूट मची हुई है।
- प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी में जनता के धन की लूट के लिए ही झगड़ा मचा हुआ है।
- उन्होंने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी जनता के धन की लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी।
आजम खान के बयान का सीएम ने नहीं किया विरोध:
- भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की जनता का हाल रखा।
- उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता डेंगू और लॉ एंड आर्डर से परेशान है।
- भाजपा नेता ने आगे कहा कि, भाजपा चुनाव के लिए एकदम तैयार है।
- वहीँ आजम खान के बयान पर उन्होंने सीएम को भी घेरा।
- उन्होंने कहा कि, आजम के अम्बेडकर के बयान पर सीएम ने कोई विरोध नहीं किया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार