भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हापुड़ के दौरे पर हैं।

कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत:

  • यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हापुड़ पहुंचे।
  • जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष ने का जोरदार स्वागत किया।
  • जहाँ उन्होंने आगामी चुनाव के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर दिया बयान:

  • भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने हापुड़ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।
  • अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये और सपा सरकार पर हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत ख़राब है।
  • प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि, प्रदेश में हर तरफ अराजकता और गुंडाराज है।
  • उन्होंने इसी विषय पर आगे कहा कि, सपा के गुंडे छात्राओं से बदतमीजी पर उतारू हैं।

बसपा सुप्रीमो पर हमला:

  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने हापुड़ में बसपा सुप्रीमो पर भी हमला बोला।
  • केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, बसपा सुप्रीमो मायावती बौखलाई हुई हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता मायावती को फिर से सबक सिखाएगी।

सपा को बताया भाजपा का प्रतिद्वंदी:

  • सूबे के हापुड़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को अपना प्रतिद्वंदी बताया।
  • उन्होंने कहा कि, 2017 के चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला समाजवादी पार्टी से है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें