उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए भाजपा नेता पर हमले से यूपी की सियासत एक बार फिर गर्म हो गयी है।

भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना:

  • गुरुवार रात हुए सूबे के गोलीकांड में भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजपाल पर एके-47 से हमला किया गया था।
  • जिसके बाद से सूबे की राजनीति एक बार फिर गर्म हो गयी है।
  • भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यूपी की समाजवादी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि, यूपी के हालात बद से बदतर हो गए हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दिल्ली-एनसीआर में एके-47 से हमला हो जाता है, लेकिन इस गोलीकांड की पुलिस को खबर नहीं लगती है।
  • भाजपा अध्यक्ष ने ये बयान दिल्ली में दिए, उन्होंने सूबे के लखीमपुर बैराज के पानी मामले में कहा कि, समाजवादी सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है इसके बावजूद सरकार के वरिष्ठ मंत्री का कथन हास्यास्पद है।

पूरा मामला:

  • भाजपा नेता बृजपाल गुरुवार को रात में मुरादनगर से कविनगर स्थित अपने घर वापस लौट रहे थे।
  • इस दौरान वो जैसे ही रावली रोड पर सपा नेता आशु मलिक के घर के पास से गुजर रहे थे कि, तभी तीन कारों में आये बदमाशों ने भाजपा नेता पर फायरिंग शुरू कर दी।
  • सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता की गाड़ी पर करीब 100 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की गयी।
  • हमले में करीब 6 लोग जख्मी हो गए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
  • भाजपा नेता बृजपाल के हाथ, पैर और सीने में गोलियां लगी हैं।
  • घटनास्थल से मौके पर एके-47 बरामद हुई है।
  • एके-47 के साथ, 9 एमएम के दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें