भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने के तहत करीब 3 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गयी थी।
भाजपा ने दी सीएम के खिलाफ तहरीर:
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने एफआईआर को फर्जी बताया है।
- उन्होंने कहा कि, सीएम के इशारे पर ही प्रदर्शन को कुचला गया।
- साथ ही उन्होंने कूटरचित मुकदमा लिखवाने को अपराध बताया।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम अखिलेश के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दे दी है।
लॉ एंड आर्डर को लेकर था प्रदर्शन:
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी कि, यूपी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ पार्टी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही थी।
- उन्होंने आगे कहा कि, सीएम के निर्देश पर प्रदर्शन को कुचला गया।
- जिसमें करीब 1 हजार कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
- साथ ही केशव मौर्य ने पुलिस के हमले को सुनियोजित बताया।
- और कहा कि, इस कार्रवाई की आधी कार्रवाई भी अगर माफिया, रेपिस्ट और भू-माफियाओं पर करते तो ये नौबत भी न आती।
जो नेता शहर में नहीं थे उनपर भी दर्ज हुआ मुकदमा:
- गौरतलब है कि, प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज हुई है।
- उसमें उन भाजपा नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो उस दौरान शहर में ही नहीं थे।
- केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, सपा के अत्याचार के आगे भाजपा प्रदेश की जनता के हक़ के लिए सड़क से सदन तक प्रदर्शन करेगी।
- गौरतलब है कि, भाजपा प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक, सुनील बंसल प्रदर्शन के दिन शहर से बाहर थे।
- वहीँ गोपाल टंडन विधानसभा में थे।
- उन्होंने ये भी कहा कि, लोकतंत्र में विरोध करना हमारा अधिकार है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार