[nextpage title=”samajwadi party” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। इसी के तहत प्रदेश के विधानसभा चुनावों के प्रारंभ के 2 चरण भी शांतिपूर्ण ढंग से पूरे हो चुके है। इसके बाद से ही सभी पार्टियां अपनी सरकार आने का दावा करती हुई दिख रही है।

[/nextpage]

[nextpage title=”samajwadi party2″ ]

106 सीटें जीत रही है सपा :

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के 2 चरण पूरे हो चुके है।
  • सत्ताधारी दल सपा, बसपा, भाजपा सहित सभी पार्टियां दोनों चरणों में अपनी पार्टी के बहुमत आने की बात कहती हुई नजर आ रही है।
  • सभी पार्टियों के बड़े-बड़े नेता लगातार अपनी पार्टी का बखान करने में लगे हुए है।
  • इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा ने भी कहा है कि पहले और दूसरे चरण में सपा को 106 सीटें मिलने वाली है।
  • उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा की हार इस चुनाव में बहुत बुरी होने वाली है।
  • किरणमय नंदा ने कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा विकास किया है और इसी के बल पर दुबारा सत्ता में आएँगे।
  • उन्होंने कहा कि जनता ने समाजवादी सरकार द्वारा किये कार्यों को देखा हुआ है और सपा पर जनता को विश्वास है।
  • अब इनके इस तरह के दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो 11 मार्च को पता चल ही जाएगा।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें