उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में किसान महायात्रा पर निकलें कांग्रेस उपाध्यक्ष राहलु गांधी आज उन्नाव और रायबरेली में खाट सभाएं और रैली करेंगे। अपनी इस किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी उन्नाव-लालगंज हाईवे स्थित पचोड्डा गांव के किसान गणेशी के घर पर दोपहर का भोजन भी करेंगे।

  • किसान यात्रा के 15वें दिन राहुल अपनी मां के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लोगों से मिलेंगे।
  • राहुल गांधी आज शाम को रायबरेली में खाटसभा आयोजित कर किसानों की समस्याएं सुनेंगे।
  • इसके बाद कल यानि शुक्रवार को राहुल सूबे की राजधानी लखनऊ में एक बड़ा रोड शो करेंगे।
  • लखनऊ में राहुल के रोड शो की तैयारियों में खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर जुटे हुए हैं।
  • राजबब्बर ने बताया कि कांग्रेस की किसान यात्रा को लोगों का अभूतपूर्व समर्थन मिला है।
  • राहुल की यात्रा के दौरान हमें किसानों की समस्या को करीब से जानने एवं समझने का मौका मिला।
  • यात्रा 23 सितंबर को लखनऊ पहुंचेगी और यहां सड़क मार्ग से राहुल गांधी जनसंपर्क करेंगे।
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जनता ने बदलाव का मन बना लिया है।
  • राजबब्बर का मानना है कि प्रदेश में सपा, बसपा और भाजपा के खिलाफ माहौल तैयार है और लोगों के सामने कांग्रेस ही एक विकल्प है।
  • ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रदेश में कांग्रेस की वापसी कराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाना चाहिए।

राहुल गांधी ने पूछी सीएम अखिलेश यादव की हैसियत!

जायसी की हुई वापसीः

  • कभी कांग्रेस के सिपहलसार माने जाने वाले जायसी निवासी नदीम अशरफ जायसी ने वापस कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
  • अमेठी में रहने वाले बसपा के पूर्व मंत्री जायसी ने पार्टी मुख्यालय पर राजबब्बर की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी का एलान किया।
  • इस दौरान जायसी ने कहा कि कांग्रेस को छोड़ना उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती रही।
  • प्रियंका गांधी के करीबी माने  जिसके लिए वह शर्मिंदा हैं।

कांग्रेस का ब्राह्मण कार्ड- यूपी में आकर “पंडित” बने ‘राहुल गांधी’!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें