उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की किसान यात्रा देवरिया के पचलड़ी गांव से शुरू हो चुकी है।
राहुल गाँधी ने किसानों से की मुलाकात, लिए मांगपत्र:
- यूपी के देवरिया जिले से कांग्रेस की किसान यात्रा शुरू हो चुकी है।
- यह यात्रा देवरिया जिले के पचलड़ी गांव से शुरू हुई।
- जहाँ राहुल गाँधी ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।
- साथ ही पचलड़ी गांव के किसानों से उनके मांगपत्र भी कांग्रेस उपाध्यक्ष ने लिए।
- गौरतलब है कि, यह किसान यात्रा देवरिया जिले से दिल्ली तक जाएगी।
- यात्रा में यूपी कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद हैं।
- जिसमें गुलाम नबी आजाद, राज बब्बर आदि मौजूद हैं।
- यह यात्रा करीब 2500 किमी का सफ़र तय करेगी।
- इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी 25 हजार किसानों से बात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
- देवरिया के रुद्रपुर तहसील से किसान यात्रा की शुरुआत होने के बाद देवरिया में रोड शो का भी आयोजन किया जायेगा।
- रोड शो के बाद किसान यात्रा देर शाम कुशीनगर होते हुए गोरखपुर पहुंचेगी।
- गोरखपुर में किसान यात्रा, खाट पर चर्चा कार्यक्रमों के साथ रोड शो का भी आयोजन किया जायेगा।
- गौरतलब है कि, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी यात्रा के दौरान दोपहर का भोजन किसान के घर पर करेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार