बिहार के पूर्व मुख्यमन्त्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन में सीताराम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।
उत्तर प्रदेश में बनेगी सपा की सरकार:
- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव शनिवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृन्दावन में सीताराम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।
- इस दौरान उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
- वहीँ आरजेडी प्रमुख माफिया शहाबुद्दीन की रिहाई के सवाल पर कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।
- इसके बाद सीताराम मंदिर में दर्शन करने के बाद लालू प्रसाद यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
राहुल गाँधी को बताया जोकर:
- राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को यूपी के मथुरा-वृन्दावन स्थित सीताराम मंदिर में दर्शन किये।
- जहाँ उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी की किसान यात्रा पर तंज कसा और राहुल गाँधी को जोकर बताया।
- लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, राहुल गाँधी जोकर हैं, जो जोकरी करते हैं।
- लालू प्रसाद यादव ने अन्ना हजारे पर भी हमला किया।
- उन्होंने कहा कि, अन्ना हजारे का अब आप से मोह टूट चुका है।
- साथ ही लालू प्रसाद यादव ने आप नेता के सीडी प्रकरण पर भी चुटकी ली।
- उन्होंने कहा कि, रासलीलामंडी में आम आदमी पार्टी का मंत्री पकड़ा गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार