उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के छह चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, वहीँ सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान प्रक्रिया बुधवार 8 मार्च को सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण में 7 जिलों की 40 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

दोपहर 12 बजे तक मतदान केन्द्रों की स्थिति:

  • भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने वाराणसी में अपना वोट डाला।
  • मिर्जापुर में अपना दल नेत्री और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपना वोट डाला।
  • भाजपा के केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में बूथ संख्या 68 पर अपना वोट डाला।
  • भदोही, ज्ञानपुर में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने⁠⁠⁠⁠ अपना वोट डाला।
  • वाराणसी में प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र ने अपना वोट डाला।

सुबह 10 बजे तक मतदान केन्द्रों की स्थिति:

  • जौनपुर में भाजपा सांसद के पी सिंह ने मतदान किया।
  • मिर्जापुर जिलाधिकारी ने किया मतदान, उन्होंने स्वामी दयानंद विद्यालय प्राथमिक विसन्दरपुर में वोट डाला।
  • मिर्जापुर में बूथ संख्या 334 की EVM मशीन ख़राब होने से मतदान रुका।
  • सोनभद्र की दो नक्सल प्रभावित विधानसभा राबर्ट्सगंज 401 और दुद्धी 403 में सुबह 7 बजे शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
  • घोरावल विधानसभा(सोनभद्र) के बूथ संख्या 180 पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकुरिया की EVM मशीन खराब,
  • अभी तक नही शुरू हुआ मतदान, प्रक्रिया बाधित।
  • बुजुर्गों में भी उत्साह:

  • कांग्रेस नेता अजय राय ने पिंडरा में डाला वोट।

  • वाराणसी में मेयर रामगोपाल मोहले ने अपना वोट डाला,
  • उनकी पत्नी का नाम मतदाता लिस्ट से हुआ गायब।

सातवां चरण (8 मार्च), एक नजर:

  • कुल विधानसभा सीट:40
  • जिलों की संख्या:7
  • जिले: गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्ज़ापुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर।
  • कुल प्रत्याशी: 535
  • महिला प्रत्याशी: 51
  • बसपा प्रत्याशी: 40
  • भाजपा प्रत्याशी: 32
  • कांग्रेस प्रत्याशी: 9
  • सपा प्रत्याशी: 31
  • 750 डिजिटल कैमरा,
  • 783 वीडियो कैमरा से निगरानी
  • आखिरी चरण के मतदान के तहत 71671 मतदान कर्मी तैनात किये गए हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें