उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गाँधी देवरिया से दिल्ली तक ‘किसान यात्रा’ निकाल रहे हैं।

किसान यात्रा बछरांवा में:

  • राहुल गाँधी आगामी यूपी चुनाव के चलते देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा निकाल रहे हैं।
  • जो शुक्रवार की सुबह रायबरेली के बछरांवा पहुंची।
  • राहुल गाँधी किसान यात्रा के तहत तकरीबन 2500 किमी का सफ़र तय करेंगे।
  • राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभी तक करीब 1500 किमी का सफ़र तय कर चुके हैं।

 मोदी जबसे पीएम बने हैं, तबसे लापता हैं:

  • बछरांवा में राहुल गाँधी ने किसान यात्रा के तहत खाट सभा को सम्बोधित किया।
  • उन्होंने हमेशा की तरह पीएम मोदी को निशाना बनाया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, मोदी जबसे पीएम बने हैं, तब से लापता हैं।
  • राहुल ने आगे कहा कि, मोदी कभी अमेरिका तो कभी जापान जाते हैं।
  • अपनी किसान यात्रा पर उन्होंने कहा कि, मैं अभी तक 1500 किमी का सफ़र तय कर चुका हूँ।
  • इसी में आगे जोड़ते हुए राहुल ने कहा कि, पीएम चुनने के बाद लोगों को सेल्फी मशीन मिली है।
  • राहुल गाँधी ने कहा कि, मैं 1500 किमी यात्रा कर चुका हूँ।
  • इसी विषय पर आगे उन्होंने कहा कि, किसान हो या आंगनबाड़ी कार्यकत्री कोई भी खुश नहीं दिखाई दिया।
  • जिसके बाद राहुल गाँधी का काफिला लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें