बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज आजमगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के तहत महारैली को संबोधित किया।

लोगों का किया शुक्रिया:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आजमगढ़ में महारैली को संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने रैली में आने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया।
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, भीड़ देखकर पूर्ण बहुमत का एहसास हुआ है।
  • बसपा सुप्रीमो ने चुटकी के अंदाज में कहा कि, मुलायम के लिए मैदान बड़ा था, हमारे लिए छोटा है।
  • उन्होंने अपने संबोधन में प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, न्याय और अमन के दिन जल्द ही आयेंगे।

सपा पर साधा निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो ने महारैली में सूबे की मौजूदा समाजवादी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, जनता सपा का चाल चरित्र समझ चुकी है।
  • उन्होंने इस दौरान सूबे में जल्द ही न्याय और अमन-चैन के दिन आने की बात भी कही।

कांग्रेस पर हमला:

  • अपने संबोधन में मायावती ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, जिसने दिल्ली को ख़राब किया वो यूपी को क्या संवारेंगे।
  • यह हमला बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित पर किया था।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण केंद्र से बाहर हुई।
  • उन्होंने कांग्रेस के आरक्षण वाले मुद्दे को चुनावी प्रलोभन बताया।

भाजपा ने सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत किया:

  • मायावती ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के अच्छे दिन बुरे दिनों में तब्दील हों चुके हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने सिर्फ सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत किया है।
  • उन्होंने भाजपा के सूबे के 6 साल के शासन पर भी हमला किया।
  • मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपना वादा पूरा न करने का भी आरोप लगाया।
  • भाजपा के शासन में बढ़ी महंगाई का मुद्दा भी उन्होंने उठाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें