भाजपा ने प्रदेश में आयोजित चार परिवर्तन यात्राओं में से प्रथम परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ शनिवार को सहारनपुर से कर दिया है। इस प्रथम यात्रा के शुभारम्भ के मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, राष्ट्रीय मंत्री व परिवर्तन यात्रा के संयोजक महेन्द्र सिंह, संजीव बालियान,  और सांसद हुकुम सिंह सरीखे बड़े नेता मौजूद रहें। शाह ने यात्रा को हरी झंडी दिखायी।

  • इस दौरान अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के चुनाव को बेहद  महत्वपूर्ण बताया।
  • अमित शाह ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों ने यूपी के विकास को रोक कर रख दिया है।
  • शाह ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में जा कर देखें 24 घण्टें बिजली आ रही है।
  • रोजगार के लिए युवआों को पलायन नहीं करना पड़ता है।

बसपा शासन में हुई सबसे ज्यादा हत्याएं:

  • भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तीखा हमला बोला।
  • शाह ने कहा कि अगर दोबारा से बहनजी की सरकार आ गयी तो प्रदेश का भला नहीं होगा।
  • मायावती के सरकार में आने पर उनकी 300 मुर्तियां जरूर लगा दी जाएंगी।
  • बसपा के शासन में सबसे ज्यादा क्राइम हुआ, सबसे ज्यादा हत्याएं हुई।
  • मायावती यूपी को अपराध मुक्त नहीं बना सकती है।
  • कल्याण सरकार ने यूपी को अपराध मुक्त बनाया था।
  • मायावती के समय मे बहुत बड़े-बड़े घोटाले हुए।
  • अमित शाह ने एक-एक करके कई घोटालों के नाम भी गिनाएं।
  • भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बीएसपी सरकार में दलितों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें