बहुजन समाज पार्टी की ‘महारैली’ रविवार को इलाहाबाद में हुई, जहाँ मायावती ने एक अपार जनसभा को संबोधित किया।

यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आयेगी:

  • रविवार को इलाहाबाद की परेड ग्राउंड रैली में बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार गलत नीतियों के साथ सत्ता से बाहर हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।
  • कांग्रेस के सवर्णों के आरक्षण की बात पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सिर्फ आरक्षण देने का ढोंग कर रही है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस की यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार शीला दीक्षित पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, शीला दीक्षित ने दिल्ली में यूपी-बिहार के लोगों का अपमान किया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सिर्फ बसपा ने ही सभी धर्मों के लोगों का भला किया है।

मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने की पहल:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी महारैली में सूबे के मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने की भी कोशिश की।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश के मुस्लिमों पर भी अत्याचार बढ़े हैं।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, गौहत्या, लव जिहाद जैसे मुद्दों पर सूबे के मुस्लिमों पर अत्याचार किया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा सरकार सही धर्मों का सम्मान करती है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, आतंकवाद के नाम पर भी मुस्लिम युवकों का शोषण किया जाता है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, बसपा मुस्लिमों के शोषण की कड़ी निंदा करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें