उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यादा शासन किया:

  • बसपा सुप्रीमो ने रैली में कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने देश में सबसे ज्यदा 37 वर्षों तक शासन किया।
  • वहीँ सत्ता से बाहर होने के लिए उन्होंने कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस यूपी से बहुत पहले जबकि, केंद्र से 2014 में बाहर हुई।
  • वहीँ उन्होंने कांग्रेस के सवर्णों को 10 फ़ीसदी आरक्षण की बात को भी झूठ बताया।
  • गौरतलब है कि, कांग्रेस ने यूपी चुनाव के मद्देनजर सवर्णों को 10 फ़ीसदी आरक्षण देने की बात कही है।

अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने क्यों नहीं दिया आरक्षण?:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि, उन्होंने अपने काल में आरक्षण क्यों नहीं दिया था।
  • वहीँ मायावती ने कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, शीला ने दिल्ली की गन्दगी के लिए यूपी और बिहार के लोगों को जिम्मेदार बताया था।
  • वहीँ उन्होंने किसान यात्रा पर कहा कि, कांग्रेस ने किसानों से झूठे वादे किये हैं।
  • गौरतलब है कि, राहुल गाँधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर कर्ज माफ़ी की बात कही थी।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस ने एसी में बैठने वाले किसानों का कर्ज माफ़ किया था, गरीब का नहीं।

यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी:

  • अपने संबोधन में मायावती ने ये भी कहा कि, यूपी की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आएगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा, सपा और कांग्रेस का शासनकाल ख़राब ही रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस सत्ता में आने के लिए कोई भी हथकंडा अपनाएगी।
  • मायावती ने आगे कहा कि, सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, सर्वे का प्रयोग बसपा का मनोबल गिराने के लिए किया जा रहा है।
  • साथ ही उन्होंने सर्वे और मीडिया से सावधान रहने की जरुरत भी बताई।
  • बसपा छोड़ कर गए लोगों के लिए मायावती ने कहा कि, टिकट के लालच में पार्टी छोड़ कर गए लोग।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, किसी के बसपा छोड़कर जाने से फर्क नहीं पड़ेगा।
  • वहीँ रैली में पहुंचे विशाल जनाधार पर उन्होंने कहा कि, इससे विरोधियों की नींद उड़ जाएगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें