उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन मामले में दो कैबिनेट मंत्रियों को हटाने के चलते समाजवादी पार्टी विरोधी खेमों के निशाने पर आ गयी है।

बसपा सुप्रीमो ने साधा निशाना:

  • उत्तर प्रदेश में अवैध खनन मामले में दो मंत्रियों को सीएम अखिलेश ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
  • जिससे एक बार फिर से पार्टी अपने विरोधियों के निशाने पर आ गयी है।
  • गौरतलब है कि, सीएम अखिलेश ने मामले में गायत्री प्रजापति, राजकिशोर सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
  • जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने सपा पर निशाना साधा है।

सपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है:

  • खनन मामले में सपा सरकार ने दो मंत्रियों को पार्टी से निकाल दिया है।
  • जिसके बाद बसपा सुप्रीमो ने सपा सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी सरकार बताया है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, सपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दो मंत्रियों को बर्खास्त करना सपा सरकार की नाटकबाजी है।
  • बसपा सुप्रीमो ने सीएम अखिलेश और सपा प्रमुख पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, अवैध खनन मामले में मुलायम और अखिलेश यादव ड्रामेबाजी कर रहे हैं।
  • मायावती ने आगे कहा कि, सपा सरकार की कमियों को छिपाने के लिए ये सारा ड्रामा किया जा रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देती है।
  • इसके अलावा मायवती ने केंद्र सरकार पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, मोदी सरकार का भी भ्रष्टाचारियों पर लचर रवैया रखती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें