उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बहुत जरुरी है।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, यूपी में गुंडों और अपराधियों का राज है।
  • मायावती ने उत्तर प्रदेश की तुलना जंगलराज से की।
  • उन्होंने कहा कि, प्रदेश में जंगलराज कायम है।
  • जिसके लिए उन्होंने सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

मुजफ्फरनगर, दादरी और मथुरा इसी की देन:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में सपा के खिलाफ लॉ एंड आर्डर का मुद्दा खोला।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, प्रदेश में मुजफ्फरनगर, दादरी और मथुरा सपा के जंगलराज की देन है।
  • मायावती ने आगे बोलते हुए कहा कि, मीडिया में खबर छुपाने के लिए जनता के करोड़ों, अरबों रुपये खर्च किये।

सपा ने बसपा की योजनाओं पर किया कब्ज़ा:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में सपा द्वारा बसपा की योजनायें हथियाने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने कहा कि, मेट्रो, एक्सप्रेस-वे योजना बसपा सरकार की देन हैं।
  • वहीँ मायावती ने सपा पर बसपा की योजनाओं का नाम बदलने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विकास के नाम पर सपा सरकार सिर्फ शिलान्यास कर रही है।
  • वहीँ सपा के कार्यकाल को उन्होंने निराशाजनक बताया।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, सपा सरकार जातिवाद की राजनीति करती है।
  • मायावती ने उत्तर प्रदेश में शुरू से राष्ट्रपति शासन की जरुरत भी बताई थी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें