बहुजन समाज पार्टी की ‘महारैली’ रविवार को इलाहाबाद में हुई, जहाँ मायावती ने एक अपार जनसभा को संबोधित किया।

बसपा छोड़ने वालों को दिखाया आइना:

  • इलाहाबाद की रैली में बसपा सुप्रीमो ने पार्टी छोड़कर गए कद्दावर नेताओं पर भी जमकर अपनी भड़ास निकाली।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा छोड़ने वालों को समाज ने भी छोड़ दिया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, विरोधी बसपा का दुष्प्रचार कर रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने पैसे लेकर टिकट देने वाली बात को निराधार बताया।
  • उन्होंने कहा कि, पैसे वाली बात में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है।
  • वहीँ स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए उन्होंने कहा कि, बसपा से जो भी जाता है, अकेले ही जाता है।

सपा और भाजपा करा सकते हैं दंगे:

  • अपनी इलाहाबाद रैली में मायावती ने सपा और भाजपा के मिले होने का आरोप लगाया।
  • साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, सपा और भाजपा सूबे के चुनाव से पहले दंगे करा सकते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दंगों से सिर्फ गरीब जनता का ही नुक्सान होता है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, कांग्रेस की तरह ही भाजपा में भी भ्रष्टाचार की जड़ें बहुत गहरी हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा-भाजपा सांप्रदायिक दंगे कराकर उस पर राजनीति करते हैं।

बसपा को सरकर बनाने से कोई नहीं रोक सकता है:

  • मायावती ने अपनी रैली में कहा कि, कार्यकर्ताओं का जोश पूर्ण बहुमत की ओर इशारा कर रहा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में इस बार बसपा को सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता है।
  • मायावती ने सरकार बनाने के बाद बसपा की प्राथमिकतायें बतायीं।
  • उन्होंने कहा कि, बसपा की सरकार में सूबे के सभी अपराधी, गुंडे, माफिया आदि को जेल में डाला जायेगा।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सूबे में बसपा की सरकार से लॉ एंड आर्डर की स्थिति सुधरेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें