प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।

बसपा सुप्रीमो का पलटवार:

  • भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में परिवर्तन महारैली कर बसपा सुप्रीमो के खिलाफ अपना शक्ति प्रदर्शन किया था।
  • स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी रैली में मायावती को पैसे की हवस में अंधी बताया था।
  • जिस पर बसपा सुप्रीमो ने पलटवार किया है।

बसपा के बागी रह जाते हैं अकेले:

  • भाजपा नेता के हमले के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, बसपा छोड़ने वाले बागी अकेले रह जाते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा के बागी का लखनऊ में कार्यक्रम असफल रहा है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, बसपा के बागी को लेकर भाजपा पछता रही है।

भाजपा की मानसिकता जातिवादी:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अमित शाह पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, दलित की बेटी बंगले में रहे ये अमित शाह को हजम नहीं हो रहा है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा की मानसिकता जातिवादी है।
  • गौरतलब है कि, भ्रष्टाचार के जिक्र के तहत अमित शाह ने मायावती के बंगले होने की बात कही थी।
  • वहीँ मायावती ने आगे कहा कि, बसपा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करती है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें