उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

भाजपा और मोदी ने वादे पूरे नहीं किये:

  • बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में सपा के बाद भाजपा को अपना शिकार बनाया।
  • उन्होंने भाजपा और मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 2014 में भाजपा और मोदी ने जो वादे किये थे वो पूरे नहीं हुए।
  • मायावती ने भाजपा पर यूपी की जनता से वादे पूरे न करने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा, कांग्रेस और भाजपा ने अपने स्वार्थ के लिए जनता का इस्तेमाल किया।
  • साथ ही कार्यक्रम में मायावती ने केंद्र से जुड़े जनहित कार्य भी यूपी में न पूरे होने की बात कही।
  • उन्होंने आरक्षण कोटा बढ़ाने और यूपी के विभाजन का बिल केंद्र द्वारा लटकाने का आरोप लगाया।
  • साथ ही उन्होंने भाजपा के सस्ते खाद्यान्न न दे पाने का भी आरोप लगाया।
  • मायावती ने कहा कि, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं कुछ भी सस्ता नहीं हुआ है।
  • इसी में आगे बसपा सुप्रीमो ने पेट्रोल, गैस सिलेंडर और 24 घंटे बिजली देने का वादा भी याद दिलाया।

गरीबों को मकान देने का वादा नहीं हुआ पूरा:

  • मायावती ने संबोधन में आगे कहा कि, भाजपा ने गरीबों को सस्ती बिजली देने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ।
  • उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार ने गरीबों को मकान देने का अपना वादा पूरा नहीं किया।
  • संबोधन में मायावती ने यूपी में गरीबी, महंगाई, रोजगार, किसानों की आय दो गुना करने वाले वादों पर भी ऊँगली उठाई।
  • मायावती ने केंद्र सरकार पर मिलों को दोबारा शुरू ने करने का भी आरोप लगाया।
  • वहीँ गोरखपुर में खुले खाद कारखाने के शिलान्यास को उन्होंने चुनावी पैंतरा बताया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें