उत्तर प्रदेश बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने सैनिकों की शहादत पर दुःख व्यक्त किया।

अपने गिरहबान में झांके पीएम मोदी:

  • यूपी बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।
  • प्रेस कांफ्रेंस में मायावती ने उरी हमले में मारे गए शहीदों के प्रति अपना दुःख व्यक्त किया।
  • साथ ही उन्होंने उरी हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा।
  • मायावती ने कहा कि, पीएम मोदी खुद पहले अपने गिरहबान में झाँक कर देखें।
  • उन्होंने कहा कि, देश में 18 जवानों की शहादत को लेकर आक्रोश की भावना है।
  • बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि, उरी हमला सरकार की नाकामी का नतीजा है।
  • उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान सरकार की कमी के चलते हमला कर रहा है।
  • साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर देश की सुरक्षा में नाकाम होने की बात भी कही।
  • मायावती ने केंद्र सरकार पर इस दौरान गंभीर आरोप लगाये।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार शहादत पर भी राजनीति कर रही है।
  • मायावती ने आगे कहा कि, पाकिस्तान मामले में पीएम देश को गुमराह कर रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को पाकिस्तान को सलाह न देने और अपने गिरहबान में झाँकने की बात भी कही।

मोदी पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं:

  • बसपा सुप्रीमो ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि, मोदी देश के पूंजीपतियों के लिए काम कर रहे हैं।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, भाजपा ने 2014 में झूठे वादे किये हैं।
  • जिसके चलते उन्हें कई विधानसभाओं में हार का मुंह देखना पड़ा है।
  • जिसके तहत मायावती ने दिल्ली, बंगाल, बिहार, केरल चुनावों का जिक्र किया।
  • मायावती ने मोदी पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, अपने चहेते उद्योगपतियों के लिए मोदी ने प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें