उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई, इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया। अपने संबोधन में मायावती ने प्रदेश की समस्याओं के साथ विरोधी दलों पर भी निशाना साधा।

स्वाति सिंह के महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर हमला:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के कार्यक्रम में अपने विरोधी दलों पर जमकर हमला बोला, जिनमें भाजपा प्रमुखता पर रही।
  • संबोधन के दौरान मायावती ने बिना नाम लिए स्वाति सिंह पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, रिजेक्टेड लोगों को भाजपा शामिल कर रही है।
  • बसपा सुप्रीमो ने भाजपा द्वारा स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर भी हमला किया।
  • उन्होंने कहा कि, भाई को पत्नी से अलग करने वाली महिला को भाजपा ने महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।
  • मायावती ने इसी में आगे कहा कि, भाई की पत्नी मायके में रहने को मजबूर है।
  • गौरतलब है कि, स्वाति सिंह पर अपनी भाभी को प्रताड़ित करने का आरोप है।

उमस और गर्मी में आने के लिए दिया धन्यवाद्:

  • स्वाति सिंह और भाजपा पर हमले के बाद मायावती ने कहा कि, भीड़ बता रही है कि, बसपा की सरकार आ रही है।
  • साथ ही उन्होंने बसपा के नेताओं को लिखित बयानबाजी करने के भी निर्देश दिये।
  • उन्होंने कहा कि, जनसभा और सार्वजानिक जगहों पर लिखकर बोलें।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, लिखकर नहीं बोलने पर राहुल गाँधी जैसी स्थिति होगी।
  • इसके बाद मायावती ने रैली में आये लोगों को धन्यवाद दिया।
  • उन्होंने कहा कि, उमस और गर्मी में आने के लिए आभार प्रकट करती हूँ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें