उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

हिन्दू-मुस्लिम बाद में पहले भारतीय:

  • मायावती ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, सपा और भाजपा में अंदरूनी मिलीभगत है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सपा और भाजपा देशभक्ति के नाम पर दंगे करा सकते हैं।
  • मायावती ने प्रदेश के हिन्दू-मुस्लिम से अपील करते हुए भाईचारा बनाये रखने की बात कही।
  • उन्होंने कहा कि, हिन्दू-मुस्लिम बाद में पहले भारतीय हैं और हमें दंगे से बचना है।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, किसी न किसी स्वार्थ में दंगे कराये जाते हैं।
  • उन्होंने आगे कहा कि, दंगे में सिर्फ गरीबों के जान-माल नुकसान होता है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी दो गुटों में बंट गयी है, जिससे यादव वोट भी बंटेगा।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, प्रदेश में बसपा की लहर चल रही है।

यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी:

  • मायावती ने अपने संबोधन में दावा किया कि, यूपी में बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, बसपा के राज में गुंडे और माफियाओं की जगह जेल में है।
  • मायावती ने कहा कि, बसपा के शासन में कानून का राज होता है।
  • वहीँ प्रदेश में बढ़ते महिला उत्पीड़न के मामले में मायावती ने कहा कि, इस मामले में आरोपी बख्शे नहीं जायेंगे।
  • उन्होंने आगे कहा कि, किसी भी जाति और धर्म की बेटी अकेले घर से बाहर जा सकेगी।
  • मायावाती ने आगे कहा कि, सपा सरकार में गरीबों की एफआईआर नहीं लिखी जाती है।
  • वहीँ सपा के विकास पर उन्होंने इसे सिर्फ एक जाति के लिए बताया।
  • मायावती ने आगे कहा कि, पूर्वांचल और बुंदेलखंड का विशेष ध्यान रखा जायेगा।
  • वहीँ उन्होंने बसपा की योजनाओं को बहाल करने की भी बात कही।

जनकल्याण से जुड़े हर काम को प्राथमिकता:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, जनकल्याण से जुड़े हर काम को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा सरकार गरीबों और जरुरतमंदों की मदद करेगी।
  • सपा की तर्ज उन्होंने लैपटॉप और मोबाइल के वितरण की जगह नकद मदद करने की बात कही।
  • वहीँ उन्होंने ये भी कहा कि, प्रदेश के विभाजन के लिए केंद्र पर दबाव बनायेंगे।

नहीं बनाये जायेंगे स्मारक और संग्रहालय:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि, प्रदेश में सरकार आने के बाद नए स्मारक और संग्रहालय नहीं बनाये जायेंगे।
  • पिछली सरकार में स्मारक और संग्रहालय बनाने का काम पूरा होने की भी बात कही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा जो करती है पूरी ईमानदारी से करती है, जबकि अन्य पार्टियाँ घोषणापत्र को पूरा नहीं करती हैं।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें