उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई, इस दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कार्यक्रम का संबोधन किया। अपने संबोधन में मायावती ने प्रदेश की समस्याओं के साथ विरोधी दलों पर भी निशाना साधा।

चुनावों में बसपा नहीं करेगी गठबंधन:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को आयोजित रैली का संबोधन किया।
  • जिसमें उन्होंने कहा कि, यूपी, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होंगे।
  • जिसके तहत बसपा सुप्रीमो ने घोषणा की है कि, उनकी पार्टी किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेगी।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, बसपा पूरी ताकत से तीनों राज्यों के चुनाव में हिस्सा लेगी।
  • रैली में आये लोगों से अपील करते हुए, सपा, कांग्रेस और भाजपा को वोट न देने की बात कही।

विरोधी दलों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया:

  • कार्यक्रम में मायावती ने आगे कहा कि, विरोधी दलों ने प्रदेश की जनता के हितों में कुछ भी नहीं किया है।
  • वहीँ उन्होंने मौजूदा समय में सबसे ख़राब स्थिति भाजपा की बताई।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बसपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है।
  • मायावती ने इसी में जारी रखते हुए कहा कि, बसपा जो करती है पूरी ईमानदारी से करती है।
  • वहीँ उन्होंने अन्य दलों के लिए कहा कि, सत्ता में आने के बाद दल अपना घोषणापत्र कूड़े में डाल देती हैं।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें