बहुजन समाज पार्टी की ‘महारैली’ रविवार को इलाहाबाद में हुई, जहाँ मायावती ने एक अपार जनसभा को संबोधित किया।

यूपी में अच्छे दिन आयेंगे वापस:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगम नगरी की इलाहाबाद रैली में रविवार को अपार जनसभा को संबोधित किया।
  • उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, कार्यकर्ताओं के जोश से जीत का भरोसा हुआ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, यूपी में जल्द ही अच्छे दिन आयेंगे।
  • बसपा सुप्रीमो ने महारैली में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की बात भी कही।

केंद्र सरकार पर निशाना:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र ने यूपी को 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी, जो पूरा नहीं हुआ है।
  • उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा।
  • उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार में भाजपा के आने से महंगाई कम नहीं हुई है।
  • बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर किसान, मजदूरों आदि के साथ धोखा करने का भी आरोप लगाया।
  • मायावती ने कहा कि, भाजपा देश में साम्प्रदायिकता फैला रही है।
  • बसपा सुप्रीमों ने केंद्र सरकार के दो सालों के कार्यकाल पर भी उंगली उठाई।
  • उन्होंने कहा कि, दो सालों में केंद्र सरकार ने सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम किया है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, नए कानून से गरीब वर्ग पर बोझ है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा ने रोजगार का वाद किया था, वो भी पूरा नहीं हुआ है।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, भाजपा आरक्षण को धीरे-धीरे कम कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें