उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

महारैली की भीड़ देखकर विरोधियों में बेचैनी:

  • रैली में बसपा सुप्रीमो ने महारैली का जिक्र करते हुए कहा कि, महारैली में पहुंचे जनाधार से विरोधी खेमे में हलचल है।
  • बसपा सुप्रीमो ने 2003 में भाजपा द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग बसपा के खिलाफ करने की बात कही।
  • उन्होंने आगे कहा कि, आने वाले चुनाव में बसपा की सरकार बनाकर जवाब देंगे।
  • रैली में मायावती ने चुनाव में 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनने की बात कही।
  • वहीँ उन्होंने आगे कहा कि, 2007 और 2012 की तरह भाजपा तीसरे नंबर रहेगी।
  • इसी में मायावती ने आगे कहा कि, अपने कर्मों के चलते भाजपा चौथे नंबर भी जा सकती है।
  • सपा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, सपा मुस्लिमों को बसपा के खिलाफ गुमराह कर रही है।
  • वहीँ उन्होंने प्रदेश के मुस्लिमों से अपना वोट ख़राब न करने की अपील की।
  • मायावती ने आगे कहा कि, भाजपा आतंकी वारदातों को चुनाव में भुनाने की कोशिश कर सकती है।
  • कार्यकर्ताओं के लिए उन्होंने कहा कि, बसपा को बदनाम करने की साजिश से सावधान रहें।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें