उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर रैली का आयोजन किया था, जिसका संबोधन बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया।

सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला देर से लिया:

  • मायावती सर्जिकल स्ट्राइक पर जवानों के समर्थन में दिखाई दीं।
  • उन्होंने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला भाजपा सरकार ने देर से लिया।
  • मायावती ने 9 महीने पहले हुए पठानकोट हमले के समय सर्जिकल स्ट्राइक की जरुरत बताई।
  • उन्होंने कहा कि, पठानकोट हमले के बाद ही ये फैसला लेना चाहिए था।

सेना का श्रेय लूटने में लगे हैं भाजपा के मंत्री:

  • मायावती ने अपने कार्यक्रम में कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना के श्रेय को भाजपा के मंत्री लूटने में लगे हैं।
  • उन्होंने इसे चुनाव के दौरान भाजपा सरकार का हथकंडा बताया।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, चुनाव का दौर है, मोदी युद्ध भी करवा सकते हैं।
  • उन्होंने ये भी कहा कि, चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद्द तक जा सकती है।
  • मायावती ने पीएम के दशहरा पर लखनऊ आने की बात पर भी निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि, उरी हमले के शहीदों की राख भी ठंडी नहीं हुई और पीएम दशहरा मना रहे हैं।
  • साथ ही पीएम के लखनऊ दौरे को उन्होंने राजनैतिक लाभ से प्रेरित बताया।
  • मायावती ने आगे कहा कि, सेना के जवानों ने जान हथेली पर रखकर ऑपरेशन को सफल बनाया।
  • इसी में आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि, सर्जिकल ऑपरेशन की आड़ में भाजपा राजनीति कर रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें