बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ‘महारैली’ को संबोधित किया, बसपा सुप्रीमो ने महारैली में लाखों की भीड़ का संबोधन किया।

समुद्री महारैली में आने वालों को धन्यवाद:

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ‘महारैली’ को संबोधित किया।
  • इस दौरान बसपा सुप्रीमो का संबोधन सुनने लाखों की संख्या में लोग पहुंचे।
  • मंच पर बसपा सुप्रीमो के साथ बसपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
  • अपने संबोधन की शुरुआत में बसपा सुप्रीमों ने कहा कि, समुद्री महारैली में आने के लिए धन्यवाद्।
  • उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश में इस बार बसपा की सरकार बनेगी।
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, आपका जोश बता रहा है कि, बसपा बहुमत से सरकार बनाएगी।
  • उन्होंने आगे कहा कि, सर्वजन सुखाय, सर्वजन हिताय का नारा चरितार्थ होगा।

भाजपा और पीएम पर किया हमला:

  • उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को महारैली को संबोधित किया।
  • इस दौरान उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी पर हमला किया।
  • उन्होंने महंगाई के सिलसिले में भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि, क्या उत्तर प्रदेश में महंगाई और गरीबी कम हुई है?
  • बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि, भाजपा सांप्रदायिक ताकतों को मजबूत कर रही है।
  • उन्होंने बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं में महंगाई के मुद्दे को भी उठाया।
  • बसपा सुप्रीमो ने कहा कि, पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के दाम मोदी ने बढ़ा दिए हैं।
  • मायावती ने भाजपा पर आरएसएस के एजेंडे के तहत काम करने का भी आरोप लगाया।
  • उन्होंने पीएम पर पूंजीपतियों के लिए भूमि अधिग्रहण बिल लाने की बात भी कही।
  • बसपा सुप्रीमो ने ये भी कहा, मोदी ने मुफ्त राशन देने की बात कही थी।
  • रैली में आये लोगों से पूछते हुए उन्होंने कहा कि, क्या यूपी में सस्ता राशन मिल रहा है।
  • साथ ही उन्होंने कहा कि, मोदी की योजनाओं से सिर्फ धन्नासेठों को लाभ हो रहा है।
  • मायावती ने ये भी कहा कि, पीएम पूँजीपतियों का कर्ज माफ़ करते हैं, गरीब किसानों का नहीं।
  • उन्होंने केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन पर भी निशाना साधा।
  • मायावती ने कहा कि, गरीब बुलेट ट्रेन का किराया नहीं दे पायेगा।
  • बसपा सुप्रीमो ने मोदी के 100 दिन में काल्धन लाने वाले वादे को भी याद दिलाया।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें